राहुल बाली एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की नियुक्ति
करनाल, आशुतोष गौतम ( 7 जुलाई ) भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय संस्थान एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने राष्ट्रीय टीम का विस्तार करते हुए अधिवक्ता राहुल बाली को राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने राहुल बाली को नियुक्ति पत्र सौंप पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इसअवसर पर राहुल बाली ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए लोगो को जागरूक करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अधिवक्ता राहुल बाली समाजसेवी व्यक्तित्व के मालिक है ओर पहले से ही समाजसेवा के कार्यों में सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में करप्शन के खिलाफ जागरूकता लाने का अहम कार्य किया जा रहा है। इसी माध्यम से भारत सरकार के प्रकल्प भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों कालेजों में सेमिनार आयोजित कर करप्शन के खिलाफ युवाओं व विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा अभियान के तहत देश प्रेम की भावना का प्रचार प्रसार करना, आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाज सेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना, आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना एंटी करप्शन फाउंडेशन के कार्यकल्पों में शामिल हैं।

































