एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया नंगल में हुआ नए सत्र का शुभारंभ
BHT news, ऊना एस एस आर वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया नंगलमें नए सत्र 2025- 26 का शुभारंभ किया गया। नए-सत्र का शुभारंभ हर साल की तरह हवन यज्ञ आरती और हनुमान चालीसा के साथ किया गया। इस हवन में स्कूल के महाप्रबंधक सोमेश शर्मा , प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा ,उप प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी शर्मा, रंजनजीत कौर, रणजीत कौर,सहित सारे स्टाफ अध्यापिकाएं तथा सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। स्कूल के महाप्रबंधक सोमेश शर्मा ने कहा कि हमारा ध्येय हमारा संस्कारित शिक्षा से सफलता की और चलना है गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करना और बच्चों का चौमुखी विकास करना हमारी जिम्मेवारी है। प्रधानाचार्य श्री मदन लाल शर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को नया स्त्र शुरू करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी,, तथा सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
































