नित्य हवन करें कोई वायरस नहीं आएगा: मैत्रय
Baddi, 17 फरवरी ( शांति गौतम) शिव मंदिर साई में चल रहे शिव महापुराण में कथावाचक वीरेश मैत्रय ने कहा कि चीन में फैले कोरोना वायरस से पूरा विश्व भयभीत हो रखा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सदियों से अपनाएं गए तरीकों से ऐसे किसी भी प्रकार के वायरस का भारत देश पर असर नहीं पड़त सकता। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के वैज्ञानिक तरीकों को पूरा विश्व मानता है। कथावाचक वीरेश मैत्रय ने कहा कि चीन में फैला कोरोना वायरस से भारत पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इससे बचने के लिए अपने आसपास नित्य हवन करें और करवाएं। इससे न सिर्फ वातावरण शुद्ध होगा, बल्कि ऐसी व्याथियों से भी मुक्ति मिलेगी।
भगवान शिव को जल बहुत ही प्रिय है। सोमवार को कथा में उन्होंने शिव पूजन विधि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाने का वैज्ञानिक महत्व भी है। जैसे 10 ग्राम के हवन करने से एक टन ऑक्सीजन निकलती है और वातावरण शुद्ध होता है। जैसे मंदिर की घंटी बजाने से, आध्यात्मिक ध्यान लगाने से शांति मिलती है। पीपल पूजा सनातन धर्म में करते हैं तो पीपल रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। उन्होंने कहा कि तिलक लगाने से मनुष्य की स्मरण शक्ति बढ़ती है। कथा के दौरान उन्होंने कई भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव बहुत ही भोले-भाले है, भक्त की सच्ची आराधना पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
































