अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय bangana के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया
राजीव धीमान, बंगाणा ( 21 फरवरी ) नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा केरल राज्य में आयोजित युवा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राज्यीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय bangana के 3 एनएसएस स्वयंसेवकों अक्षय शर्मा इंदुबाला निशा ने भाग लिया यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 15 फरवरी 2020 तक केरल राज्य में आयोजित किया गया जिसमें ऊना जिला के नो युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनमें 3 स्वयंसेवक bangana महाविद्यालय के थे महाविद्यालय पहुंचने पर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया तथा एनएसएस यूनिट मीटिंग बुलाई गई जिसमें इन स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ आरती को आपने 15 दिन के अनुभव बताएं तथा सभी स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार साझा किए तथा हिमाचल व केरल राज्य की संस्कृति खानपान रहन सहन वेशभूषा का जो भी आदान-प्रदान कार्यक्रम में हुआ उसको भविष्य में अन्य युवाओं तक पहुंचाने का प्रण भी लिया डॉ आरती ने बच्चों के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा की भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब युवा अन्य राज्य की संस्कृति वइतिहास को जानकर अपने राज्य की जनता को उसके साथ रूबरू करवाएं और जमीनी स्तर पर जो एक दूसरे की अच्छाइयां है उन्हें भी अपनाएं तभी अखंड भारत का सपना साकार हो सकता है तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान सार्थक हो सकता है






























