150 यूनिट रक्त एकत्रित करने का रखा लक्ष्य
बद्दी, 06 जनवरी ( शांति गौतम) सेवा भारती बद्दी का ग्यारवांं विशाल रक्तदान शिविर 8 जवनरी बुधवार को शिव मन्दिर हॉल नजदीक नगर परिषद बददी में लगाया जाएगा। सेवाा भारती के अध्यक्ष जगदीप सिंह की अध्यक्षता में एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं के साथ हुई बैठक में अलग अलग समितियों का गठन किया गया। तथा शिविर के सफल आयोजन के लिए उन्हें जिम्मवारियां सौंपी गई। जानकारी देते हुए जगदीप सिंह ने बताया कि सन् 2010 को बददी में सेवा भारती का गठन किया गया था। तथा तब से लेकर आज तक पीजीआई चन्डीगढ एवं रोटरी ब्लड बैंक के जरूरतमन्द लोगों की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस बार अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर 8 जनवरी को बददी के प्राचीन शिव मन्दिर हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लड एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने सभी से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर रक्त दान करें । क्योंकि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति युवा अवस्था से लेकर 60 वर्ष की आयु तक साल में तीन या चार बार रक्त दान कर सकता है। और रक्त दान से बढकर कोई अन्य दान नहीं हो होता। डाक्टर हेडगेवार समिति के अध्यक्ष महेश कौशल ने कहा कि रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूर्ण करने के लिए लघु उद्योग भारती, प्रेस क्लब बददी, हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस, आर्य समाज बीबीएन, श्रीहरिओम योगा सोसाईटी, भारत विकास परिषद, एन्टी क्रप्शन फाउन्डेशन ऑफ इन्डिया, अग्रवाल सभा, श्री खाटु श्याम सेवा समिति सहित एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है।































