कांग्रेस और एनएसयूआई ने किया संयुक्त धरना प्रदर्शन, कहा: परीक्षा के नाम पर बच्चो का भविष्य खतरे में डालना कहा का उचित
करनाल, आशुतोष गौतम। कांग्रेस और एन एस यू आई ने संयुक्त रूप से जेई ई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर करनाल में मिनी सचिवालय के सामने भूख हड़ताल ब धरना देकर प्रदर्शन किया।जोरदार बारिश के बाद भी कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओ में जोरदार जोश था।बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन फिय़ा। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा,कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंहएन एस यू आई के प्रदेशाध्यक्ष दीपांशु बुद्धिराजा ने प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई की। इसके अलाबा पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अमन पन्नू, डॉ नवजोत कश्यप, जोगिंद्र नली, राजेन्द्र कल्याण, राजबीर चौहान, कांग्रेंस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी, सुरेंद्र कालक्खा, सुरेश भारद्वाज, राजेन्द्र बल्ला, रणपाल संधू, डॉ फतेह चंद, धर्म पाल कौशिक, अरुण पंजाबी, अनिल शर्मा, चांद राम एडवोकेट, रोहित जोशी, दया राम, परमजीत भारद्वाज, जोगिंदर वाल्मीकि, अमरदीप कादियान, नरेशसन्धु, कर्मपाल, सुनहरा राम, गोपाल कृष्ण, कृष्ण गहलोत, मुनीश परवेज राणा, विजेन्द्र सैनी, राज सहगल, बलजीत चौहान, गगन मेहता, दिनेश कुमार, मनजीत महेंद्रू मौजूद थे। पीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि देश मे कोरोना का संक्रमण चरम पर है। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। ऐसे में सरकार लाखो छात्रों की सेहत खतरे में डाल रही है। कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह तथा एन एसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दीपांशु बुद्धिराजा ने कहा कि नीट तथा जेई ई की परीक्षा स्थगित करने,छात्रों को प्रमोशन देकर पास करना,कालेज और विश्वविद्यालयो में छात्रों की फीस माफ करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना से कई प्रदेशों के मूख्यमन्त्री, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, कई सांसद विधायक भी नही बच पाए तो बच्चे कैसे बचेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा भी सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा देने आए बच्चो को संक्रमण हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। कांग्रेस और इसके सहयोगी संगठन विरोध करेंगे। बच्चो का भविष्य खतरे में डालना उचित नही है।
































