विशाल संयोजक तो कुलदीप बने सह-संयोजक
डलहौजी,बीबीएन 22 सितंबर। शांति गौतम
प्रेस क्लब डलहौजी ने हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (सबद्व एनयूजे इंडिया) का दामन थाम लिया है। पत्रकारों की एक बैठक आज डलहौजी में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश आईविंग के चेयरमैन मनोज रतन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में पत्रकारों के की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। मनोज रतन ने बताया कि एचपीयूजे प्रदेश का एकमात्र संगठन है जो कि पत्रकारों के हितों के लिए दिन रात लडाई लड रहा है। अब संगठन के साथ चंबा जिला जुडने से 10 जिलों में सदस्यता अभियान हो गया है और अब सिर्फ हमीरपुर व लाहौल स्पिति ही बाकी बचा है। बाद में सर्वस मति से एक निर्णय लेकिर जिला चंबा के प्रभारी मनोज रतन ने विशाल आनंद को डलहौजी मंडल का संयोजक व कुलदीप भारद्वाज को सह- संयोजक नियुक्त किया। उन्होने कहा कि पंद्रह दिन के भीतर अपनी कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश व केंद्रीय कार्यालय को सूचित करे। उन्होने कहा कि बैठक में हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर पेंशन के अलावा और भी कई मुददों पर विस्तार से चर्चा हुई जिनको हल करने के लिए एक मंच पर आकर अब सब एकत्रित हो रहे हैं। डलहौजा के नवनियुक्त संयोजक विशाल आनंद व सह संयोजक कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि उनको जो जि मेदारी सौंपी गई है उसको वह बखूबी निभाएंगे। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एनयूजे प्रज्ञानंद चौधरी, महामंत्री शिवकुमार अग्रवाल, प्रदेशध्यक्ष रणेश राणा व महासचिव किशोर ठाकुर का आभार जताया है। चंबा जिला प्रभारी मनोज रतन ने बताया कि शीघ्र ही चंबा, तीसा व भरमौर में भी कार्यकारिणी शीघ्र गठित कर दी जाएगी। इस अवसर पर राजेश्वर बहल, अपूर्व महाजन व मन महेश सहित कई सदस्य उपस्थित थे।




























