बीबीएन 11 सितंबर शाांत गौतम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का यह बयान कि जनमंच ढकोसला है और पैसे की बर्बादी है पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और हताशा का प्रतीक है। यह बात आज यहां जारी प्रेस बयान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा डा. श्रीकांत शर्मा ने कही। उन्होने कहा कि जनमंच को समय की बर्बादी व पैसे के दुरुपयोग बताया तो लगता है कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक दिमागी तौर पर दीवालिया हो गई है जो इस तरह के बयान जारी कर रही है। उनके नेता राहुल ने भी ऐसे बयान दिए थे जिससे कांग्रेस का दो बार केंद्र से सफाया हो गया था। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी सरकार का जनमंच कार्यक्रम जहां पूरे लाव लश्कर के साथ जनता के द्वार पर पहुंच कर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। लोगों के मौके पर ही कामों का निबटारा हो रहा है। और जो काम मौके पर नहीं होते उनको भी एक समय सीमा पर अगले जनमंच में करने से पहले अधिकारियों को आदेश दिए जाते हैं। ऐसे उपयोगी कार्यक्रम को पैसे की बर्बादी व ढकोसला करार देना प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के मानसिक स्तर को प्रकट करती है। अपने कार्यकाल में तो कांग्रेस ने अपनी व अपने चहेतों की जेबें भरी है और लोगों का काम नहीं किया और अब अगर घर द्वार पर काम हो रहे हैं तो प्रदेशाध्यक्ष राठौर व कांग्रेस के पेट में मरोड हो रहा है। डा श्रीकांत ने कहा कि विस व लोकसभा चुनावों के परिणाम को देखकर कांग्रेस को यह चिंतन करना चाहिए कि उनका इतना बुरा हाल क्यों हुआ। उन्होने कहा कि कांग्रेस में अगर इतना ही दम है तो धर्मशाला व पच्छाद उप चुनाव जीत कर दिखाए। यहां भी भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।
कैपशन-प्रदेश सदस्य बीजेपी डा. श्रीकंात शर्मा। बददी-1






























