रामपुर निवासी अनीता राणा बनी महिला मोर्चा ऊना मंडल की अध्यक्ष, महिला मोर्चा ऊना मंडल की कार्यकारिणी घोषित
BHT news, ऊना। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को महिला मोर्चा ऊना मंडल का गठन कर दिया। इसमें से रामपुर निवासी अनीता राणा को ऊना मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती के साथ चर्चा उपरांत लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रक्कड़ कॉलोनी निवासी सपना परमार, देहलां लोअर की कंचन धीमान, भड़ोलियां कलां की पूनम शर्मा और गांव सुनेहरा निवासी अमृत कौर का चयन किया गया। महामंत्री पद के लिए गांव सुनेहरा से रणजीत कौर और गांव अपर देहलां से मनदीप कौर को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुठार खुर्द निवासी शिवेंद्र कौर को दी गई। इसके अलावा एनी निवासी बसोली, नीलम कुमारी निवासी अप्पर अरनियाला, मनजीत कौर निवासी लोअर अरनियाला और चंचला निवासी बारसड़ा को सचिव पद सौंपा गया। भगवती निवासी गांव बसोली, कंचन निवासी भड़ोलियां खुर्द, वंदना कुमारी निवासी रामपुर, अंजू देवी निवासी लाल सिंगी, सुदेश कुमारी निवासी बहडाला, दर्शन देवी निवासी बहडाला, पूनम रानी निवासी कुठार खुर्द, बहडाला निवासी पिंकी, मनजीत कौर निवासी भड़ोलियां खुर्द व सुदर्शना रानी निवासी लोअर अरनियाला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
महिला मोर्चा बसदेहड़ा मंडल के नाम पर लगी मुहर
महिला मोर्चा बसदेहड़ा मंडल में सविता शर्मा निवासी गांव जखेड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सीमा देवी निवासी बनगढ़, सुदेश कुमारी निवासी उदयपुर, अलका शर्मा निवासी भटोली व बलविंदर कौर निवासी सनोली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद पर मीनाक्षी चौधरी निवासी मैहतपुर, शिवानी जसवाल निवासी गांव झोड़ोवाल को कमान दी गई। कोषाध्यक्ष के लिए मीना कुमारी निवासी मैहतपुर का चयन किया गया। सचिव की जिम्मेदारी सरबजीत कौर गांव मजारा, मोनिका निवासी गांव चंड़तगढ़, प्रवेश शर्मा निवासी गांव भटोली, नरेंद्र कौर निवासी गांव नांगड़ा को नियुक्ति दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनीता शर्मा गांव छतरपुर ढाडा, पूनम शर्मा निवासी मैहतपुर, कांता देवी निवासी रायपुर सहोड़ा, दर्शना देवी गांव फत्तेवाल, कृष्णा देवी निवासी गांव झोड़ोवाल, मधुबाला निवासी गांव जखेड़ा, नेहा शर्मा निवासी गांव लमलेहड़ा, बक्शो देवी निवासी गांव खानपुर, वंदना निवासी गांव चड़तगढ़ का नाम तय किया गया। दोनों मंडलों के अध्यक्ष अनीता राणा व सविता शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।




























