प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित एल आर भारद्वाज का डंके की चोट पर ऐलान
भारत देगा जबरदस्त जवाब, पाकिस्तान के साथ साथ भारत को भी होगा नुकसान
करनाल, आशुतोष गौतम (22 नवंबर) सेक्टर 8 स्थित रहने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित एल आर भारद्वाज ने भारत और पाकिस्तान की रस्साकशी को लेकर ऐलान किया है कि 25-26 दिसंबर 2019 को सप्त ग्रही योग धनु राशि में प्रवेश कर रहा है जिसके कारण भारत में ग्रह युद्ध के आसार बनेंगे और पाकिस्तान अपनी परमाणु शक्ति के माध्यम से अनेक विरोधी ताकतों के साथ मिलकर तबाही मचाने का प्रयास करेगा। इस तबाही के कारण पाकिस्तान के साथ साथ हिंदुस्तान को भी नुकसान होगा। हालांकि भारत पाकिस्तान व विरोधी ताकतों का जबरदस्त जवाब देगा, यही नहीं कई राजनीतिक पार्टियां मिलकर केंद्रीय नेतृत्व को घेरेंगी और कई तरह के आरोपों प्रत्यारोपों का दौर चलेगा। श्री भारद्वाज ने ग्रहों की स्थिति का आंकलन करते हुए कहा कि भारत की शक्ति के सामने बहुत से ऐसे देश पाकिस्तान से मिल जाएंगे जो अब तक मित्रता का दम भर रहे थे लेकिन भारत हर स्थिति से निपटने में सक्षम होने के बावजूद नुकसान को बचा नहीं पाएगा। 83 वर्षीय श्री भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में इस उथल पुथल के बावजूद राजनीतिक पार्टियां भी एकत्रित होकर अपना एक अलग फ्रंट तैयार कर ग्रह युद्ध की स्थिति पैदा करेंगी।बता दें कि 60 वर्ष से भी अधिक समय से भविष्यवाणी कर रहे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित भारद्वाज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की मौत के दिन और समय की पहले से भविष्यवाणी कर दी थी, यही नहीं उनकी अनेकों भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। मां देवी के परम भक्त श्री भारद्वाज को वाक सिद्धि योग भी है और वे सभी प्रकार की समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के माहिर हैं।































