हिमाचल में सम्पन्न परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने को बंद करने के कदम का शिवसेना स्वागत करती है
हिमाचल सरकार द्वारा बिजली पर दिए जाने वाली सब्सिडी और संपन्न परिवारों से 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देने को बंद करने की शिवसेना स्वागत करती है और साथ ही सरकार को चेताना चाहती है कि इस घोषणा से मध्यम वर्ग को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता राजीव मेनन ने कहा कि मुफ्त में बिजली देने और सब्सिडी देने की जगह अगर हिमाचल सरकार द्वारा विद्युत विभाग में बातचीत कर टैरिफ को कम कर दिया जाए तो इसका लाभ मध्यमवर्ग व पिछड़ा वर्ग को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो कम से कम संशोधित टैरिफ सरकार लागू करे तथा उसमें उपभोक्ताओं को उपयोग सीमा 500 यूनिट की जाए।उन्होंने कहा कि सरकार करदाताओं के कारण ही चलती है और उनका भी ध्यान सरकार को रखना चाहिए।






























