ददी इकाई की बैठक में हुए कई निर्णय
बददी, 28 फरवरी (शांति गौतम) लघु उद्योग भारती बददी इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने यहां आयोजित एक सादे समारोह में अपना कार्यभार संभाल लिया। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आर कंसल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित महासचिव सन्नी गर्ग ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिल है उसको वह ज्यादा बेहतर तरीके से निभाएंगे। उन्होने कहा कि अब बददी इकाई में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम किशन शर्मा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि लघु उद्योग भारती की समस्याओं से वे भली भांति परिचित है, इसलिए सभी समस्याओं को निरंतर सरकार के समक्ष और क्षेत्रीय विभागों के समक्ष उठाकर उनका निराकरण कराने का प्रयास करेंगे, शर्मा ने कहा कि बददी मंडल की बैठक में मौजूद उद्यमियों ने फार्मा विभाग में प्रोडक्ट अप्रूवल मिलने में आ रही दिक्कतों पर चिंता जाहिर की गई क्योंकि अगर अगर उद्यमी को समय पर अप्रूवल न मिली तो दवा क्या खाक बनाएगा। इसके अलावा बददी मंडलाध्यक्ष ने रंजिशन की जा रही उद्योगों की झूठी शिकायतों से हो रही परेशानियों से प्रदेश इकाई से अवगत कराते हुए ऐसे तत्वों की पहचान करके उचित कार्यवाही की मांग की। इसके अलावा ट्रेड मार्जिन कैपिंग, जीएसटी रिफंड में हो रही देरी जैसी समस्याओं से भी प्रदेशाध्यक्ष आर कंसल को अवगत कराते हुए प्रदेश इकाई से आग्रह किया कि ऐसी ऐसी समस्याओं को सरकार व विभागों के समक्ष रखकर इनका निराकरण कराया जाए ताकि लघु उद्योग भारती को आ रही ऐसी समस्याओं से निजात मिल सके। बैठक में विशेष रुप से उपस्थित लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रांतीय संयोजक सी ठाकुर ने झूठी शिकायतों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं निंदनीय है, ऐसी निराधार शिकायतों से उद्योगों के साथ-साथ विभागों के भी छवि खराब होती है। जो भी समस्या आज की बददी बैठक में हमारे संज्ञान में आई है हम इसको जल्दी ही सरकार एवं विभागों के समक्ष रखकर उचित कार्यवाही की मांग करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष कंसल ने समस्याएं सुनने के बाद कहा कि वह सरकार से अपील करेंगे कि रोजगार देने वाले उद्योगों के प्रति ऐसी झूठी और आधारहीन शिकायतें चाहे वह उद्योगों के खिलाफ हो या अधिकारियों के खिलाफ हो, उनको ज्यादा महत्व ना दिया जाए ताकि उद्योगों की एवं अधिकारियों को छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके। उन्होंने बीबीएन के तमाम लघु उद्योगों को आश्वस्त किया कि जल्दी ही लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर सूक्ष्म लघु उद्योगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराकर उनका निराकरण करने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्र प्रकाश कौशिक, राजेश जिंदल, अखिलेश यादव, सन्नी गर्ग, वेद प्रकाश मिश्रा, सतपाल जस्सल, योगराज, प्रदेश सह सचिव अनिल मलिक भी उपस्थित थे।































