श्रमिक दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
BHT news, ऊना: श्रमिक दिवस के अवसर पर स्कॉलर्स यूनिफाइड सी सै स्कूल में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे विद्यालय के सभी हेल्पर्स (सहायकों) के प्रति आभार प्रकट करना था, जो निःस्वार्थ भाव से विद्यालय की सेवा करते हैं।कार्यक्रम की शुरुआत एक सुंदर स्किट से हुई, जिसे विद्यालय के छात्रों ने प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से बच्चों ने श्रमिकों के योगदान और महत्व को उजागर किया। इसके बाद बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए थैंक यू कार्ड्स स्कूल के सभी हेल्पर्स को भेंट किए, जो उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक थे।विद्यालय की ओर से भी सभी हेल्पर्स को उपहार भेंट किए गए, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि वे हमारे स्कूल परिवार का एक अनमोल हिस्सा हैं। विद्यालय के एमडी धीरज शर्मा ने इस अवसर पर सभी सहायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि – “श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ होते हैं, और उनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”यह आयोजन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख भी बना, जिससे उन्हें सेवा, सहानुभूति और सम्मान के मूल्यों को समझने का अवसर मिला।

































