एसपी ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण, बस चालकों को किया जागरूक
करनाल, आशुतोष गौतम।( 14 जनवरी ) करनाल पुलिस द्वारा 31वां राष्ट्ीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज 31वें राष्ट्ीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने टंसपोर्ट नगर में करनाल ब्लाक के सभी स्कुलों की करीब 300 बसों का निरीक्षण किया गया। जिनमें जीपीएस सिस्टम, स्पीड कंटेलर, सीसीटीवी कैमरे, फस्ट ऐड बाक्स और अन्य सभी प्रकार की चैकिंग स्कुल बसों की गई। जिनमें पहले स्थान पर रही प्रताप पब्लिक स्कुल की बसें, दूसरा स्थान हासील किया है बाबा रामदास विघापीठ और तीसरे स्थान पर टैगोर पब्लिक स्कुल की बसें रही। पुलिस कप्तान ने तीनों श्रेणीयों में शामिल होने वाली बसों के स्टाफ को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसपी ने सभी बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पहले और दूसरे विश्व युद्व में भी इतनी जाने नहीं गई थी, जितनी प्रतिवर्ष सड़क दूर्घटनाओं में जा रही हैं। पूरे विश्व में प्रतिवर्ष करीब 13 से 14 लाख व्यक्ति अपनी किमती जानें हादसों में गवा रहे हैं, जिनमें से करीब 10 प्रतिशत जानें सिर्फ भारत के लोगों ने गवाई हैं। उन्होनें कहा कि आए दिन सड़को पर होने वाले हादसों में जो जानें जा रही हंै, उसका खामियाजा न जाने कितने परिवारों को जीवन भर भूगतना पड़ता है। श्री भौरिया ने कहा कि पुलिस का उदेश्य चालान करना नहीं है, अपितु इसके माध्यम से सड़क दूर्घटनाओं में कमी लाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस कप्तान ने कहा कि यहां पर स्कुल बस चालकों का कर्तव्य तो ओर भी अधिक बढ़ जाता है। उनके लिए तो ट्ैफिक नियमों की पालना करना अति आवश्यक है, क्योंकि उनके पास हमारे देश के भविष्य नन्हें बच्चों को घर से लेकर स्कुल और स्कुल से लेकर घर सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेवारी होती है। उन्होंनें कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह से अलग भी जिला पुलिस की टीमें निरंतर शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को यातायात प्रति जागरूक करती हैं। इस मौके पर उनके साथ टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कुल सै.6 के प्रिंसिपल डा. राजन लांबा, प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह, आरटीओ जोगिन्द्र ढुल व सै. 4 चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कुमार और सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्य भी मौजुद रहे।

































