निर्जला एकादशी पर परवाणू और कोटी में मीठे पानी की छबील, श्रद्धालुओं ने किया पुण्य लाभ अर्जित
बीएचटी न्यूज, परवाणू/कोटी : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर औद्योगिक नगरी परवाणू तथा कोटी क्षेत्र में मीठे पानी की छबील एवं भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल जल वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। परवाणू के कसौली रोड स्थित वेद मंदिर के समीप स्थानीय व्यापारियों द्वारा मीठे पानी की छबील और भंडारे का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शीतल जल और प्रसाद वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। आयोजन में शुभम गर्ग, सन्नी वैष्णव, संजीव कश्यप, लक्ष्मण दास गर्ग, कमलजीत सिंह, तविंद्र गिल, भूपेंद्र कुमार, लोकेश कपूर, दिव्यम मेहता, ललित शर्मा, प्रवीण शर्मा, नवनीत उर्फ पिंका तथा सुकेश कपूर सहित अन्य व्यापारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर यह सेवा कार्य हर वर्ष सामूहिक रूप से आयोजित किया जाता है।
ग्राम पंचायत कोटी नाम्व के कोटी बस स्टैंड पर खाटूश्याम बाबा के आशीर्वाद से मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस आयोजन में ग्राम पंचायत प्रधान रुबीन कुमार, उपप्रधान रोहित शर्मा, वार्ड सदस्य कुंदन ठाकुर, लोकेश, यशपाल ठाकुर तथा युवा टीम के यशमीत संधू, वीरेंद्र, रोहित चौहान और संजय सहित स्थानीय वरिष्ठ नागरिक दीप राम रघुवंशी, परस राम, हरि कृष्ण और घनश्याम ने सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत प्रधान रुबीन कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सेवा और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष निर्जला एकादशी पर छबील का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी सहयोगियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।






























