कांग्रेस की विजय के लिए बरौदा के रण में कूदे तरलोचन अपने समर्थकों के साथ
करनाल, आशुतोष गौतम। करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विधान सभा चुनावों में कड़ी टक्कर देने वाले कांग्रेस के जिला संयोजक सरदार तरलोचन सिंह अब बरोदा के समर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकस्त देंने के लिए अपाने साथियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। बरोदा चुनाव में सिथति लगातार बदलती जा रही हैं। करनाल में मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्शाने वाले कांग्रेस के जमीनी नेता तरलोचन सिंह कांग्रेस के प्रतशी को जिताने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। उन्होंने बरौदा विधानसभा क्षेत्र में पांच गांव दिए गए हैं। उन्हें जौन पांच में गंगाना, ईशापुर, खेड़ी, नुरान खेडा, कोहला और निजाम पुर गांव सौंपे गए हैं। उनके साथ विधायक सुभाष गंगोली, प्रदीप चौधरी, अनिल राणा, अंशुल सिंगला तथा कृष्ण बसताड़ा चुनाव प्रचार में जोरदारी से साथ देंगे। करनाल विधान सभा क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों ाके जोरदार ढंग से उठाने वाले कांग्रेस नेता सरदार तरलोचन सिंह कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री को बेनकाव करेंगे। करनाल में मतदाता जिस तरह से ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनकी बात को बरोदा तक पहुंचाएंगे। करनाल में मुख्समंत्री के सामने कड़ी चुनौति पेश करने वाले तरलोचन सिंह बरौदा में किसी स्टार प्रचारक से कम नहीं साबित होंगे।
































