परवाणू में 32वा दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
मदन मैहरा , परवाणू (9 oct) परवाणू में 32 वा दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों की वॉलीबॉल की टीम ने भाग लिया इन टीमों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ तथा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाकर वाहवाही लूटी। बता दें कि टीम को परवाणू में लाने वाले कोच इंडियन रेलवे वॉलीबॉल के सुभाष कोच द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया तथा यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दबदबा जमाए बैठे हैं । पंजाब यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी शिवानी जोकि हिमाचल प्रदेश से है उसने अच्छा प्रदर्शन दिखाकर अपना खेल दिखाया । इस अवसर पर अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना खेल का प्रदर्शन दिखाया। पूजा, रीना, कविता, साहिल अन्य खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त विक्रम नेगी ने खेल का समापन में विजेता व उप विजेताओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किय। इस अवसर पर जिला वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन किया। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे वह रोहडू में 13 ,14 और 15 अक्तूबर को होने वाले स्टेट लेवल की वॉलीबॉल टीम में भाग लेंगे । यह जानकारी जिला सोलन वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरमेल धिमान ने दी।































