इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे के उपलक्ष्य में 13 दिन होंगे कार्यक्रम
करनाल, आशुतोष गौतम (3 दिसंबर) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार गुप्ता, प्रदेश निदेशक नवीन वधवा एवं जिला मुख्य निदेशक नसीब सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि 9 दिसंबर को इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में 9 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे का आरंभ ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा और समापन 22 दिसंबर को डिवेंचर होटल में कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। जिसमें फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री रागिनी खन्ना मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रयासरत है। अवेयरनैस अगेंस्ट करप्शन के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष में जागरूकता लाई जा रही है। भारत सरकार के प्रकल्प संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया भ्रष्टाचार भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत स्कूलों एवं कॉलेजों में सेमिनारों का आयोजन एवं हस्ताक्षर व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाता है। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए ऑनलाइन शपथ को आम जनता के बीच में लेकर जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही भ्रष्टाचार का खात्मा किया जा सकता है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरंक्षक पवन शर्मा, महेंद्र सेतिया, महेंद्र सैनी, कीर्ति गुप्ता, प्रमोद सिंघल, राजकुमार, सतीश कुमार, कमल मेहता, डा. मनोज, नरेश सिंघल, राजेंद्र कुमार, कमल अरोड़ा, हीरा लाल, छाया, राजेंद्र दूड़ी, तेजबीर, शीनू, रोहित चंदेल, दरवेश नैन, उमेद नेहरा, गौतम, शुभम, सुरेश नैन, महेंद्र सैनी, आजाद सिंह हिंदूस्तानी आदि उपस्थित रहे।
































