कहा हिमाचल में होंगे एयरपोर्ट विकसित प्रदेश के पर्यटन को लगेगें नए पंख
जसवाल, ऊना ( 2 फरवरी ) अपने दूसरे कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार का पहला आम बजट बहुत ही संतुलित रहा है जिसकी सराहना देश के अर्थशास्त्रियों ने भी की है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और विकास के मामले में भारत देश नई उंचाइयों पर पहुंचेगा। वहीं हिमाचल में एयरपोर्ट विकसित होंगे जिससे प्रदेश के पर्यटन को नए पंख लगेगें। यह बात रविवार को ऊना के विश्राम गृह में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस द्वारा देश की अर्थव्यवस्था में जो खराबी की गई है उसको ठीक करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में किया है। पहले बजट में देश के किसानों, व्यपारियो, मजदूरों व मध्यम वर्ग सहित देश के हर नागरिक का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षा बजट में अच्छी बढ़ोतरी करके मोदी जी ने बढ़िया काम किया है वहीं रेल नेटवर्क में काफी अच्छा सुधार होगा तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बढ़िया काम होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अच्छी कौशिश की गई है। इस अवसर पर ऊना मंडल महामंत्री अशोक धीमान, तिलकराज सैनी, सुरजीत सैनी, मोहित वेदी, राज कुमार पठानीया उपस्थित हुए।
सीएए कानून के बिरोध में कांग्रेस द्वारा झूठ फैलाकर लोगों को भड़काया गया – उन्होंने कहा कि सीएए कानून के बिरोध में कांग्रेस द्वारा झूठ फैलाकर लोगों को भड़काया गया। देश के गद्दारों के साथ कांग्रेस उनके समर्थन में क्यों खड़ी हुई है। लगभग तीन करोड़ घुसपैठियों के खिलाफ कांग्रेस कुछ नही बोलती जो देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचा रहे हैं और जिसके चलते देश की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में देश को धार्मिक आधार पर बांटने का घिनौना काम किया था । उन्होंने कहा कि यह किसने अधिकार दिया कि 45 दिन तक सड़क बंद रखी जाए और आम जनता परेशान होती रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा निंदनीय है पर नौजवान हिंसा पर क्यों उतारू हो गया है यह सोचने की बात है और इस तरफ भी कांग्रेस को ध्यान देना चाहिए कांग्रेस का अब दोगलापन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि एक वर्ग के हाथों में देश को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। यह देश सभी का है और सभी धर्मों को यहां समान रूप से जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और कांग्रेस इस मामले में चुप क्यों रहती है ।
































