डी सी ने भी ली बददी मे बैठक, डीएसपी ने लिया रामशहर थाना का जायजा
बददी, 4 अप्रैल ( शांति गौतम) शनिवार को नालागढ़ के डीएसपी चमन लाल ने रामशहर थाने का जायजा लिया तथा स्थिति की समीक्षा की | शेल्टर होम में की जा रही व्यवस्था से वे काफी संतुष्ट नजर आये | वे लगभग आधा घंटा यहाँ ठहरे तथा पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारिओं को वर्तमान परिस्थिति के उपलक्ष में आवश्यक दिशा निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है | इससे बचने का एक ही उपाय है कि सोशल डिसटेंसिंग का पालन किया जाये | थाना प्रभारी रूपलाल ने बताया कि डी एस पी साहब ने लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है तथा सोशल मीडिया में चल रही अफवहों से बचना चाहिए | उन्होंने बताया कि आज से एन एस एस के 16 स्वयसेवक स्वेच्छा से पुलिस के सहयोग के लिए आये हैं और उन्हें पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की ड्यूटी दी गयी है | उन्होंने इन स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया कि उन्होंने स्वच्छा से इस सेवा कार्य को चुना है | उधर डी सी के सी चमन ने एस पी आफिस बददी मे कोरोना मामला आने के बाद समस्त अधिकारियों की बैठक ली व दिशा निर्देश दिए।































