गत 20 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहा, वर्तमान मे संस्थान चार ट्रेडस/कोर्सों मे शिक्षित वेरोजगार युवकों व युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है
परवाणू ( 21 अगस्त ) औद्योगिक क्षेत्र परवाणू मे स्थित रविन्द्रनाथ टैगोरे मेमोरियल आईटीआई मे सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न व्यवसायों/ कोर्सों मे प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है। यह जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक ललित कौशल ने कहा कि यह संस्थान गत 20 वर्षों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वर्तमान मे संस्थान चार ट्रेडस/कोर्सों मे शिक्षित वेरोजगार युवकों व युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है और उदयोगों को प्रशिक्षित व कुशल कामगार उपलब्ध करवा रहा है। यह सरहनीय कार्य है और इस कोरोना महामारी काल मे भी अपने प्रशिशुओ को राष्ट्रिय व्यवसायीक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एन॰सी॰वी॰ई.टी॰), प्रशिक्षण महानिदेशालय के नियमानुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहे हैं।उन्होंने कहा इस क्षेत्र मे यह एक मात्र संस्थान है जो इस क्षेत्र के वैरोजगार युवाओं को उदयोगों के मांग के अनुसार प्रशिक्षण दे रहा है। संस्थान से विभिन्न व्यवसायों मे प्रशिक्षण प्राप्त के बाद यहाँ से उतीर्ण प्रशिक्षु अनेक ग्रामी उदयोगों मे अपनी सेवाये दे रहे हैं। इस समय आई॰ टी॰ आई॰ मे कॉमप्यूटर, एलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, सूचना प्रोद्योगिकी व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड प्रशिक्षण हेतू युवाओं के लिए उपलब्ध है। संस्थान मे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला कौशल विकास भत्ता हिमाचली प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध व मान्य संस्थान है। संस्थान मे कोई भी भारतीय नागरिक प्रशिक्षण प्राप्त सकता है।
































