नवोदय विद्यालय पेखूबेला में लेटरल एंट्री के लिए 8 फरवरी को होगी परीक्षा
जसवाल, ऊना ( 11 दिसंबर ) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला में कक्षा 9वीं की रिक्तियों को भरने हेतु 8 फरवरी, 2020 को प्रवेश परीक्षा (लेटरल एंट्री एग्ज़ाम) का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन आवेदकों ने आवेदन पंजीकरण का प्रथम स्तर पूर्ण कर लिया है, उन आवेदकों के लिए आवेदन के द्वितीय स्तर को पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी आज यहां जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या अनूपा ठाकुर ने दी।
उन्होंने आवदकों व उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि पंजीकृत आवेदन का द्वितीय स्तर अंतिम तिथि तक पूर्ण कर लें ताकि उन्हें समय पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जा सके। उन्होंने बताया कि जो आवेदक आवेदन पंजीकरण का द्वितीय स्तर पूर्ण नहीं कर पाएंगे उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।































