समर्पण मानव सेवा समिति ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए गर्म वस्त्र
करनाल, आशुतोष गौतम (1दिसंबर) समर्पण मानव सेवा समिति की ओर से बाल भवन मधुबन में जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर बच्चों को खाद्य सामग्री व अन्य जरूरत का सामान भी दिया गया। समिति के अध्यक्ष दिलबाग कादियान ने कहा कि हमें हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य है कि समाज में हम सब मिलजुल कर रहे और एक दूसरे का साथ देकर उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती है जिसमें उन्हें शहर के लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। दानवीर कर्ण की नगरी में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो दूसरों की सेवा और सहयोग में हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था वृक्षारोपण, जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने, जरूरत का सामान वितरित करने, गरीबों के इलाज में सहायता करने व बेजुबान बीमार पशुओं को इलाज दिलवाने सहित अन्य समाज सेवा के कार्यों में हमेशा तैयार रहती है। इस मौके पर उनके साथ मौजूद प्रिंसिपल रविंद्र कांत और श्रीमती माधुरी ने बच्चों को उनकी पढ़ाई को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि वह किस किस विषय में अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं। इस मौके पर हिमांशु, विनय कंबोज, ललिता राणा, परी लूथरा, अतुल्य, रविंदरपाल, दिनेश बख्शी, अमित कुमार, डॉक्टर चारू शर्मा, सतपाल, अनुराधा कंबोज सहित संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
































