यातायात नियमो के लिए ओस्का ने लगया जागरूकता कैंप
करनाल, आशुतोष गौतम।( 16 जनवरी ) आर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेरनेस के जिला समन्वयक राज पाल सिंह ने बताया की ओस्का द्वारा रेलवे रोड स्थित तलवार चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यकर्म का आयोजन किया गया उन्होंने आने जाने वाले चालकों का गुलाब के फूल से स्वागत किया इस दौरान उन्होंने सड़क पर आने जाने वाले यात्रियों से आह्वान किया की जब आप किसी एक दिशा मे गाड़ी चला रहे होते है तो ध्यान रखें की आप सही दिशा मे ही गाड़ी को चलाएं। गलत दिशा में गाड़ी चलाने से एक्सीडेंट होने का ख़तरा बढ़ जाता है। इसलिए वन वे पर सावधानी पूर्वक गाड़ी चलायें। जल्दी पहुँचने के चक्कर हम कई बार गाड़ी ओवेरटेक करने की कोशिश करते हैं जो की काफ़ी ख़तरनाक होता है। किसी बड़ी गाड़ी को ओवेरटेक करने से पहेले भली भांति जांच लेना चाहिए कि आपके ओवेरटेक करने से आपको ओर दूसरे चालकों को कोई परेशानी ना हो। ओवेरटेक करने से एक्सीडेंट होने की सम्भावना बानी रहती है। इस अवसर पर डा दीपक कम्बोज, संजीव कुमार, अजय कुमार, पुनीत कुमार, परवीन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।































