बाइक चलाकर समय – समय पर समाज को करते है जागरूक
चंड़ीगढ़, 16 सितम्बर।
रोर राइडर बाइक ग्रुप ने शनिवार को अपने ग्रुप का लोगो लॉन्च किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप लीडर शालिनी शर्मा ने की।
एक साल पहले बने रोर राइडर ग्रुप के हेड मार्शल कमलप्रीत सिंह नागरा ने बताया कि रोर राइडर ग्रुप में 50 लोग शामिल है और लगभग महिला राइडर भी है। उन्होंने बताया कि सभी मेम्बर अलग अलग विभाग में कार्यरत है लेकिन हर हफ्ते सभी मेम्बर राइड के लिए एकजुट होते है जो कि एकता में बल का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि अभी तक रोर राइडर ग्रुप अपनी बाइक राइड के जरिये समाज को जागरूक करता आया है जिसमे अभी तक उन्होंने पौधरोपण, भ्रूण हत्या, नशे को रोकने को लेकर राइड करके समाज को जागरूक किया है। इस मौके पर ग्रुप के क्रू लीडर नवदीप सिंह, मोहित, रोहित, शिखर, कशिश, हरविंदर,सुम्मी, राहुल, पावनी शर्मा, राहुल, प्रतिभा, सोनी ओर मानव मौजूद थे।






























