राजिंद्र मदान रामा को तीसरी बार मिली श्री सेवा समिति आश्रम की प्रधानगी
करनाल, आशुतोष गौतम (12 जनवरी ) राजिंद्र मदान रामा को तीसरी बार श्री सेवा समिति आश्रम अर्जुन गेट का प्रधान चुना गया है। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने रामा मदान को तीसरी बार प्रधानगी सौंपी। सदस्यों ने रामा मदान का फूल मालाएं पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर रामा मदान ने कहा कि जिस यकीन के साथ उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। श्री सेवा समिति आश्रम का भव्य निर्माण करवाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि रामा मदान ने प्रधान का कार्य बखूबी निभाते हुए श्री सेवा समिति आश्रम का विकास करवाया। इसी के चलते उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है। रामा ने कहा कि श्री सेवा समिति आश्रम हरियाणा की मुख्य सामाजिक संस्थाओं में से एक है। पंडित मदन मोहन मालवीय ने श्री सेवा समिति की स्थापना की थी। करनाल मेें बुजुर्गों ने दिन-रात मेहनत कर इस समिति को समाज में आगे ले जाने का काम किया। उन्हीं के पद चिन्हें पर चलते हुए भविष्य में कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर रूप नारायण चानना, जोगिंद्र लाल चावला, पुजारी आहूजा, डा. डीडी खुराना, विकास शर्मा, प्रवीण शर्मा, राजिंद्र राजपाल, कमल मुंजाल, लोकेश नारंग, लोकेश पिशोरी व साजन मदान मौजूद रहे।
अजय पाठक और उनके परिवार को किया नमन- श्री सेवा समिति आश्रम की बैठक में प्रसिद्ध गायक अजय पाठक और उनके परिवार को नमन किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामा ने कहा कि अजय पाठक ने दुनिया में ईश्वरीय गीतों से अपनी पहचान बनाई। उनको करनाल के लोग हमेशा याद रखेंगे।

































