9 और 10 दिसंबर को अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रवास
जसवाल, ऊना: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आगामी 9 और 10 दिसंबर को हिमाचल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर अपने लोकसभा क्षेत्र समेत संपूर्ण हिमाचल में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 9 दिसंबर को अनुराग ठाकुर कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा स्थित नलेटी में, हमीरपुर के नादौन विधानसभा स्थित रंगस व हमीरपुर विधानसभा के बल्ह में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 10 दिसंबर यानी रविवार को अनुराग ठाकुर ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा स्थित बंगाणा और चिंतपूर्णी जी विधानसभा के नेहरियां गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा श्री अनुराग ठाकुर ऊना जिले के वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगे।

































