चुनाव में प्रत्येक वोटर की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर दस्तक देगी निफा की ग्रो-ग्रीन टीम
दावा- प्रदेशभर में करनाल का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा रखने के लिए खाका तैयार
करनाल,
(8 अक्तूबर)
सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाने वाली निफा की ग्रो-ग्रीन टीम पौधारोपण अभियान की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रबुद्धजनों की टीम घर-घर जाकर वोट के लिए दस्तक देगी। करनाल विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हो, इसके लिए टीम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। यह अभियान पूरे देश में नजीर बने इसके लिए कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। खास यह है कि इस अभिनयान में शहर के गणमान्य व्यक्ति खुद आकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, ताकि शहर का नाम देशभर में चमके। मतदाता जागरुकता अभियन के संचालन के लिए जाने-माने समाजसेवी प्रवेश गाबा को संयोजक नियुक्त किया गया है।
राजीव मल्होत्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहेंगे। निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू ने बताया कि मतदान हर नागरिक का अधिकार ही नहीं कर्तव्य है, इसलिए संजीदगी से इसका निर्वहन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। चूंकि करनाल स्मार्ट सिटी है, इसलिए यहां के निवासियों का नैतिक कर्तव्य है कि हर मतदाता वोट डालने जाए, ताकि पूरे देश में संदेश जाए कि करनाल के लोग हर मामले में जागरूक और स्मार्ट हैं।
उन्होंने दावा किया कि इस अभियान को जन-जन की आवाज बनाने के लिए करीब 200 प्रबुद्धजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान पूरी तरह से गैरराजनीतिक रहेगा। निफा को हर सामाजिक अभियान में शहर का पूरा साथ मिला है, इस बार भी यहां के मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान जरूर करें और रिकॉर्ड कायम करें।
(8 अक्तूबर)
सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाने वाली निफा की ग्रो-ग्रीन टीम पौधारोपण अभियान की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब मतदाता जागरुकता अभियान चलाएगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रबुद्धजनों की टीम घर-घर जाकर वोट के लिए दस्तक देगी। करनाल विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हो, इसके लिए टीम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। यह अभियान पूरे देश में नजीर बने इसके लिए कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। खास यह है कि इस अभिनयान में शहर के गणमान्य व्यक्ति खुद आकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, ताकि शहर का नाम देशभर में चमके। मतदाता जागरुकता अभियन के संचालन के लिए जाने-माने समाजसेवी प्रवेश गाबा को संयोजक नियुक्त किया गया है।
राजीव मल्होत्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहेंगे। निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू ने बताया कि मतदान हर नागरिक का अधिकार ही नहीं कर्तव्य है, इसलिए संजीदगी से इसका निर्वहन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। चूंकि करनाल स्मार्ट सिटी है, इसलिए यहां के निवासियों का नैतिक कर्तव्य है कि हर मतदाता वोट डालने जाए, ताकि पूरे देश में संदेश जाए कि करनाल के लोग हर मामले में जागरूक और स्मार्ट हैं।
उन्होंने दावा किया कि इस अभियान को जन-जन की आवाज बनाने के लिए करीब 200 प्रबुद्धजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अभियान पूरी तरह से गैरराजनीतिक रहेगा। निफा को हर सामाजिक अभियान में शहर का पूरा साथ मिला है, इस बार भी यहां के मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान जरूर करें और रिकॉर्ड कायम करें।मतदाता जागरुकता अभियान के संयोजक प्रवेश गाबा ने बताया कि यहां के प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी है कि इस अभियान को जन-जन की आवाज बनाएं, ताकि करनाल देश में एक नजीर बने। पूरे देश में यह संदेश जाना चाहिए कि करनाल के लोग अपने अधिकार को लेकर इतने जागरूक हैं कि वे सारे काम छोड़कर मतदान करते हैं। मतदान न करना भी एक सामाजिक बुराई है, इसलिए हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि इस बुराई का खात्मा हो। हर मतदाता प्रण करे कि वह हर हाल में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति डालेगा।
अभियान की सफलता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें समाजसेवियों ने खुद अपनी ड्यूटियां लगवाई हैं और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
मतदाता जागरुकता अभियान की प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव मल्होत्रा ने बताया कि निफा की गो-ग्रीन टीम ने कुछ दिन पहले शहर को हरा-भरा करने के लिए अभियान छेड़ा था। यह अभियान इतना सफल रहा है, जिसकी कल्पना भी नहीं की थी। शहरवासियों ने इतना सहयोग किया कि शहर में कोई भी ऐसी जगह नहीं बची जहां पौधारोपण न हुआ हो। पूरे शहर ने इस अभियान में अपनी आहुति डाली और शहर को हरा-भरा करने में सहयोग दिया जिसका परिणाम यह है कि आज जब भी कहीं करनाल की बात होती है तो इस अभियान की चर्चा जरूर होती है। उन्होंने शहरवासियों ने आह्वान किया कि इस अभियान को जन-जन की मुहिम बनाना है ताकि यहां रिकॉर्डतोड़ मतदान हो।
मतदान की बात हो तो करनाल का नाम आए
निफा के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने बताया कि अकसर देखने में आता है कि मतदान को लेकर लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसका नतीजा यह निकलता है कि मतदान प्रतिशत कम रहते है, जो एक अभिषाप और शहर पर कलंक होता है। पूरे देश में यहां से एक संदेश जाना चाहिए ताकि जब भी मतदान की बात हो तो करनाल का नाम जरूर आए और यह तभी संभव है, जब हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे।
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा लेकर चलेगी मुहिम
मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा दिया गया है। सफलता के लिए प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। स्कूलों-कॉलेजों में जाकर बच्चों को शपथ दिलाई जाएगी और आह्वान किया जाएगा कि वे अपने अभिभावकों के साथ-साथ पड़ोसियों और जानकारों के घर जाकर मतदान करने की शपथ दिलाएं। शहर के अन्य सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों का भी सहयोग मांगा जाएगा और उन्हें अभियान से जोड़ा जाएगा। समाजसेवी मनोज गौतम और आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट राजेश शर्मा विशेष भूमिका में रहेंगे।

































