मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित जनसभा में बोला पूर्व की सरकारों पर हमला
शहर की पांचों ब्राह्मण सभाओं ने किया मनोहरलाल खट्टर का अभिनंदन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 8 oct) पूर्व की सरकारों में खुद के हित को ध्यान में रखकर पॉलिसी बनाई जाती थीं, हम जनता के लिए पॉलिसी बनाते हैं। पहले मुख्यमंत्री निवासी से जमीनों की सीएलयू दी जाती थीं, हमारी सरकार में डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के कार्यालय से सीएलयूजारी की जाती हैं। खुद रिश्तेदारों को ही लाभ मिले इसके लिए दिनभर अफसरों से प्लानिंग कराई जाती थी, हमारी सरकार ने जनहित के लिए अफसरों को लगाया। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता द्वारा आयोजित जनसभा में कही। उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा जनहित को सबसे ऊपर रखा है। हमेशा प्रयास रहा है कि योजनाओं का लाभ हर उस व्यक्ति को मिले जो उसका हकदार है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों का हक छीनने वालों के दिन लद गए हैं। कई जेल की सलाखों की पीछे हैं, कई जाने वालेहैं। हमने कभी देश-प्रदेश को तोडऩे की राजनीति नहीं की, जबकि विरोधियों ने प्रदेश को बांटने की साजिशें रचीं। जनता समझदार है, भले-बुरे में फर्क समझती है, जिसका नतीजा यह है कि आज उनका कोई नाम लेने वाला भी नहीं है। इस दौरान सर्व ब्राह्मण सभाओं ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को अपना खुला समर्थन दिया और मंच से एलान किया कि समूचा ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ खड़ा है और उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर विधानसभा भेजेंगे। पांचों ब्राह्मण सभाओं जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता, मॉडल टाउन ब्राह्मण सभा के प्रधान एडवोकेट राहुल बाली, सारस्वत ब्राह्मण सभा सेक्टर-8 के प्रधान श्यामलाल शर्मा, मोहियाल ब्राह्मण सभा सदर बाजार के प्रधान पंडित गुलशन वैद्य और गौड़ ब्राह्मण सभा जुंडला गेट के प्रधान विनोद शर्मा ने एकमत होकर मुख्यमंत्री को मंच से आश्वासन दिया कि वे उनकी जीत को रिकॉर्ड कायम करने के लिए जी-जान लगा देंगे और समूचा ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समुदाय के लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि इन पांच सालों में करनाल विकास की दिशा में आगे बढ़ा है। करनाल को अनेकों ऐसी सौगात मिली हैं, जो करनाल का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमका रही हैं। आज करनाल तरक्की की सीढय़िां चढ़ रहा है। उन्होंने समर्थन के लिए जनता का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि आगामी सरकार में भी जनहित की योजनाओं पर ही काम होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिला प्रधान जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, सुभाष शर्मा बसंत विहार, हुकमचंद कौशिक,बृजभूषण शर्मा, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, संजय शर्मा, देवेंद्र त्यागी, ब्रह्मदत्त शर्मा, संजीव शर्मा, राजेश कौशिक, सुरेंद्र शर्मा,रामप्रकाश शर्मा, मेघराज शर्मा, शिवचरणशर्मा, नरेश शर्मा, डॉ विजेंद्र शर्मा, डॉ धर्मापालशर्मा, जियालाल शर्मा, एडवोकेट संदीप शर्मा, राजेश शर्मा, सुशील कौशिक, शिवपाल शर्मा,मित्रपाल शर्मा, हवा सिंह शर्मा, विनोद शर्मा, कर्मवीर शर्मा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीन शर्मा,कृष्णदत्त शर्मा, रोशनलाल शर्मा, सचिन शर्मा,जयभगवान शर्मा, बृजभूषण शर्मा, बृजेंद्र शर्मा,कर्मचंद शर्मा, सुनीलदत्त शर्मा, विनोद शर्मा डॉ सतबीर शर्मा, डॉ मांगेराम शर्मा, अमित शर्मा, जीत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, हरपाल गौड़, पवन शर्मा, बिट्टू शर्मा, टैगोर नाथ शर्मा, जीतेंद्र शर्मा, गिरीश बाली, शुभम कालिया, कुंदनलाल शर्मा, विशाल शर्मा, जयकरण शास्त्री, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, जोगेश शर्मा, जीतेंद्र शर्मा,देवीदयाल शर्मा, सतपाल शर्मा, राधेश्यामशर्मा, श्यामलाल शर्मा, संजीव शर्मा, सुभाष शर्मा, भूषण गौड़, जयभान फौजी, कृष्ण शर्मा, राम शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

































