हम सब एक ब्रहमा की सन्तान : पन्डित अशोक
बीबीएन (5 अक्तूबर) शांति गौतम , दूर्गा माता मन्दिर फेस तीन में पांचवें नवरात्रे पर पन्डित अशोक कुमार शर्मा ने प्रवचन करते हुए कहा कि यह सारी सृष्टि एक ब्रहम की सन्तान है। और हम सबका एक ही ईश्वर है। इसलिए हमें सदा उस ईश्वर के दिखाये मार्ग पर चलकर अपना जीवन जीना चाहिए। तथा हमेशा सत्य, न्याय और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए तभी हमारा भारत देश विश्व विजेता बनेगा। दूर्गामाता मन्दिर में सात दिवसीय रामायण तथा श्रीमद भगवदगीता की कथाओं का प्रवचन हर रोज सांय पांच बजे से सात बजे तक होता है। जिसमें सैकडों लोग भगवान की कथाओं का श्रवण कर अपने जीवन को संवार रहे हैं। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कथा के सात दिन पूर्ण होने पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी पूर्णआहूति साढे दस बजे डाती जाएगी। तथा दोपहर बाद देर शाम तक दूर्गा अष्टमी के शुभअवसर पर विशाल भन्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मु य रूप से हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाईटी, श्री हरिओम योगा सोसाईटी तथा दूर्गा माता मन्दिर कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।






























