पोस्टर प्रतियोगिता में यश, निलाशी व पीयूष रहे अव्वल
शांति गौतम, बीबीएन (15 अक्तूबर ) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड चंडी द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ संगीता उप्पल के निर्देशानुसार संसार मॉडर्न पब्लिक स्कूल चंडी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश शर्मा अपने बच्चों को मानसिक रोग के बारे में बताया तथा उन्हें इससे कैसे बचा जाए इसके बारे में जागरूक किया । स्वास्थ्य शिक्षक रामअवतार ठाकुर ने बच्चों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के महत्व तथा यह क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी दी तथा उन्हें बताया कि किन कारणों से व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार होता है उन्हें उन कारणों के बारे में बताया। उन्होने बताया कि वह दैनिक जीवन में संतुलित आहार योगा सुबह शाम की सैर खेलों में भाग लेना तथा मेडिटेशन के द्वारा तनाव से मुक्ति पा सकते हैं । इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आत्माराम ठाकुर ने ने भी बच्चों को जागरूक किया । इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान साक्षी दूसरा स्थान शिवानी तथा तीसरा स्थान वंशिका ने प्राप्त किया तथा पोस्टर प्रतियोगिता में यश प्रथम स्थान , दूसरा स्थान निलाशी तीसरा स्थान पीयूष ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं को इनाम भी दिए गए इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार अन्य अध्यापक तथा आशा कार्यकर्ता नीतू गायत्री तथा निशा उपस्थित रहे तथा 60 बच्चे भी उपस्थित थे । अंत में प्रधानाचार्य ने अपने विचार व्यक्त किए तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद किया।































