करवा चौथ पर महिलाओं ने की जमकर खरीददारी कोरोना का नहीं दिख रहा कोई असर
Baddi,, 3 नवम्बर (kavita Gautam ) करवा चौथ को लेकर बद्दी में महिलाओं ने जम कर खरीददारी की। महिलाओ ने जहां मेंहदी लगाने की लिए होड़ लगी रही वहीं चुडिय़ां व अन्य सामान की भी खरीददारी की। बद्दी में कोरोना का असर नहीं दिखा और महिलाएं बाजार में खरीददारी में जुटी रही। वहीं दुकानदारों का क हना है कि पिछले वर्ष से कम ग्राहक सामान लेने पहुंचे है लेकिन पिछले कुछ दिनों से खरीददार आने शुरू हो गए है। बद्दी में करवा चौथ पर महिलाओं ने चुडिय़ां व अन्य सुहाग के सामान की खरीददारी की। बद्दी निवासी कविता ,शिखा, भावना, लता, अंकिता, रजनी, सोनिया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में महिलाओं के ऋृंगार के दाम बढ़े है। चुडियां के दाम दो गुणा हो गए है। वहीं मेंहदी लगाने के दाम भी दो सौ रुपये से एक हजार रुपये तक पहुंच गए है। अगर कोई महिला पांव में लगाना चाहती है तो दाम दो पंद्रह सौ से दो हजार रुपये तक है। दुकानदार रोहित ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ग्राहक कम आये है। बुधवार को करवा चौथ है लेकिन अभी तक वो भीड़ नहीं है जो होनी चाहिए थी। कुछ महिलाएं चुडिय़ां खरीद कर लेकर घर ले जा रही है और घर में ही पहन रही है। पिछले एक सप्ताह से बाजार में हल्की रौनक देखने को मिल रही है। वरना पिछले छह माह से दुकानदार खाली बैठे थे
































