भुडड कुश्ती दंगल में झंडी की कुश्ती बराबरी पर रही
छिंज कमेटी मलपुर ने 81 हजार के नगद ईनाम से नवाजे दोनो पहलवान,
शांति गौतम बीबीएन (11 अक्टूबर ) औद्योगिक क्षेत्र बददी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मलपुर के श्री गुरु गोविंद सिंह कुश्ती स्टेडियम भुडड में आयोजित सालाना कुश्ती दंगल में माली की कुश्ती बराबरी पर रही। ईरान के होदी पहलवान व कांगड़ा के सोनू के बीच हुए कड़े मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को खूब पटकनी दी लेकिन कोई जीत हासिल नही कर सका। कुश्ती कमेटी ने दोनों पहलवानों को बराबरी का खिताब देकर 81 हजार रुपए के नगद ईनाम से नवाजा। इस दौरान छिंज में ताज बनाम सोनू सिरसा, गोपी लींला बनाम मीत कोहाली, लाली मंडचोंता बनाम रवी रोणी, जगदेव लींला बनाम राजू कांगड़ा, जस्सा लींला बनाम अनूप सिरसा व कातिया दूमछेड़ी बनाम विरेंद्र बेड़वाल की कुश्तीयों में भी खूब पटाके देखने को मिले। पंचायत प्रधान पोलाराम चौधरी व उपप्रधान गुरदास सिंह चंदेल ने बताया कि छिंज में चार सौ के लगभग पहलवानों की कुश्तीयां करवाई गई है जिन्हें पांच लाख रुपए बतौर ईनाम राशी बांटी गई है। इस दौरान दून विधायक के पुत्र प्रीत चौधरी ने कुश्ती दंगल में शिकरत कर 11 हजार रुपए, पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी ने 11 हजार, पूर्व विधायिका विनोद चंदेल ने 31 सौ रुपए, गौ सेवा बोर्ड़ के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने 31 सौ रुपए, समाजसेवी हंसराज चंदेल 31 सौ रुपए, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर 21 सौ रुपए, तरसेम चौधरी 31 सौ रुपए, कालुझिंडा के पंचायत प्रधान देशराज ने 51 सौ रुपए, पूर्व नप चेयरमैन मदन चौधरी ने 21 सौ रुपए, हिमजन शक्ति मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने 21 सौ रुपए कमेटी को प्रदान किए। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव बलविंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान पोलाराम चौधरी, उपप्रधान गुरदास सिंह चंदेल, दून ब्लाक कांग्रेेस अध्यक्ष दया राम रैंजर, श्रवण चंदेल, पंच राज कुमार, आयूब खान, चेत राम, गुरचरण सिंह चरणा, तरसेम लाल, नच्छत्र सैणी, पाल चंद चौधरी, बलवीर सैणी, तारा चंद नेगी, भगत राम, गुरमेल सैणी, गुरनाम सैणी, पूर्व प्रधान करनैल सैणी, प्रितम चंद सैणी, पूर्व प्रधान जीत राम, पूर्व बीडीसी सोम नाथ सैणी, रणजीत सैणी, ट्रक यूनियन के उपप्रधान स्वर्ण सिंह सैणी, सदस्य चनण सिंह सैणी, संजीव ठाकुर, संजीव कुडंलस, सुशील कौशल, सुभाष ठाकुर, लवली ठाकुर, मेला राम चंदेल, मोहन लाल चंदेल, कैपटन डीआर चंदेल, निर्मल सिंह घोली, राम नाथ चौधरी, अमर नाथ चौधरी, महिंद्र सिंह चौधरी, दिवान चंद कालस, भगत राम, मान सिंह चंदेल, सुरेश कुमार, गुरनाम सिंह, दलेल चौधरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।































