करनाल, आशुतोष गौतम (18 सितंबर) थाना शहर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए व आरोपियों को गिरफतार करने के लिए प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठनकर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामलों की कड़ीयो को जोड़कर काफी मश्कत के बाद निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह को गुप्त तरीके से एक चोर गिरोह के संबंध में सुचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उन्होंनें अपनी टीम के साथ योजनाबद्व तरीके से छापामारी करके आरोपी मोहित उर्फ गुगली वासी फिल्लौर पंजाब हाल ढ़हा बस्ती करनाल, जोनी, रजत उर्फ जज्जा, अरूण, रोहित वासीयान ढ़हा बस्ती करनाल और एक नाबालिग सभी वासीयान ढ़हा बस्ती करनाल को धर दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया। दौराने रिमांड पुलिस पुछताछ पर आरोपियों ने थाना शहर क्षेत्र में चोरी की 4 वारदातों का खुलासा किया। जिनसे चारों वारदातों में पुछताछ कर आरोपीयों के कब्जे से 12 बैटरीयां, 4 इन्वरटर, 3 तोले सोना और 1.50 लाख रूपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों से कि गई पूछताछ पर बिती शाम को ढ़हा बस्ती करनाल से तीन आरोपीयों मंगल वासी ढ़हा बस्ती शाहबाद हाल ढ़हा बस्ती करनाल, सुरेश वासी ढ़हा बस्ती करनाल और सावन वासी ढ़हा बस्ती करनाल को गिरफतार किया। पुलिस पुछताछ पर तीनों आरोपियों ने चोरी की कुल 39 वारदातों का खुलाया किया, जिनके संबंध में आरोपियों को आज माननीय अदालत के सामने पेशकर तीन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपियों से पूछताछ कर इन सभी वारदातों के संबंध में उनके कब्जे से बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा आरोपियों ने साल 2018 में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना शहर निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफतार किया गया था, जिन्होंनें 4 चोरी की वारदातों का खुलासा किया, जिनमें इनके कब्जे काफी सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आज आरोपियों के एक अन्य साथी को भी गिरफतार किया गया, जिसे नाबालिग होने की वजह से अदालत के सामने पेशकर जेल भेज दिया गया। उन्होंनें बताया कि उनकी टीम ने ढ़हा बस्ती करनाल से तीन आरोपियों को गिरफतार किया, जिन्होंनें पुछताछ के दौरान चोरी की 39 वारदातों का खुलासा किया। जिनके संबंध में आरोपियों के कब्जे से बरामदगी की जाएगी।

































