नगवाईं में हुआ महिलाओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजित
नीना गौतम कुल्लू, 2 नवंबर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान दिनांक 1 नबंवर को पार्बती परियोजना चरण-3 नगवाईं में मैडम जायसवाल की अध्यक्षता में महिला कल्याण समिति के सहयोग से महिलाओं के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसका विषय था। महिला सशक्तिकरण एवं नैतिक मूल्यों का विकास जिसमे सभी महिलाओं ने अपने विचार रखे।































