पूर्व नौ सैनिकों ने परिवार सहित “नौसेना दिवस” बहडला श में बड़ी धूम धाम से मनाया
BHT news,ऊना, 14 दिसंबर: ” पूर्व नौ सैनिकों द्वारा परिवार सहित “नौसेना दिवस” बहडला ऊना में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में पूर्व नौसैनिक अपने परिवार सहित हिमाचल और पंजाब से, इस ऐतिहासिक “नौसैनिक परिवार मिलन” समारोह मे भाग लेने के लिए एकत्रित हुए। सर्वप्रथम देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। नेवल एक्स सर्विसेमैन वेलफेयर एसोसिएशन ऊना के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। उछल कूद करने वाले नन्हे बच्चों ने मिक्की माउस, बाउंसी का भर पूर आनन्द लिया। खूब मस्ती की। महिलाओं के लिए म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सब ने तंबोला का लुत्फ उठाया।विभिन्न प्रतियोगताओं में भाग लेने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरषों को इनाम वा गिफ्ट्स, दिए गए। पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके समाधान बारे विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। देव भूमि अद्वैता हार्ट व मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डाक्टर शैलेंद्र ने दिल का दौरा पड़ने के लक्षणों , उसके फर्स्ट एड और बुढ़ापे की बीमारियों के मैनेजमेंट बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी।
एसोसिएशन के प्रधान ने नौ सेना दिवस के बारे मे चर्चा करते हुए प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर 1971 को ऑपरेशन ट्राइडेंट के अंतर्गत पाकिस्तान की मुख्य बंदरगाह कराची पर अचानक जबरदस्त हमला करके उसे तबाह कर दिया, मुख्य तेल भंडार को नष्ट कर दिया, पाकिस्तान नौ सेना के कई समुद्री जहाज डूबा दिए, पूर्वी पाकिस्तान की सप्लाई रोक दी । पाकिस्तान को घुटनों के बल ला कर आत्मसमर्पण करने पर मजबूर करने पर अहम भूमिका निभाई। तब से 4 दिसंबर को नेवी की ताकत का प्रतीक मानते हुए इस दिन को नौ सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ऊना में 1997 से (करोना वर्ष छोड़ कर) हर साल लगातार पूर्व नौ सैनिक परिवार सहित, नौ सेना दिवस मना रहे हैं। प्रीतिभोज के बाद अगले साल फिर मिलने की शुभकामनाएं साथ उत्सव का समापन हुआ ।






























