अभिनेत्री रागिनी खन्ना के हाथों मिला सम्मान, देश की महान हस्तियों को मिला ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड

करनाल, आशुतोष गौतम (23 दिसंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे को समर्पित ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डिवेंचर होटल में किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। इस अवसर पर फिल्म एंव टीवी अभिनेत्री रागिनी खन्ना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कानन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के करनाल ब्रांच निदेशक राकेश सचदेवा, एआईएसी निदेशक अभिषेक बच्चन, समाजसेवी सुमित सिंगला, पंजाब स्टेट प्रेजिडेंट नेहा शर्मा एंव राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन आरजे इंदू नेगी ने किया। इस अवसर पर रागिनी खन्ना ने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अवेयरनेस अगेंस्ट करप्शन के लिए सबको आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की महान हस्तियों को अपने अपने क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड से मुस्कान नारंग, पूर्णचंद शर्मा, विजय गुप्ता, हवा सिंह गुरावा, माखन लाल जांगिड, धर्मेंद्र गुरावा, सुनील कुमार, डॉ अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, गौरी श्योराण, अजय जावेरी, मनीष पटेल, सिद्धार्थ जिंदल, डॉ एस एंबुसेल्वम, बरनाली शर्मा, प्रेरणा परमार,डॉ कीर्ति पालीवाल, ललित पालीवाल, मुकेश कुमार सिंह, ममता गोयल, सिम्मी सूद, खैराज नैन, पुष्पिंदर शर्मा, अजय कुमार यादव, नीरज गुप्ता, चंद्रेश शर्मा, आरती शर्मा, मुमताज खान, अशोक कुमार शर्मा, डॉ सर विश्वास जुल्का, सुमन सूद, विक्रांत कुमार, आत्मानंद चौधरी, शालिनी सूद, राज कुमार सिंह, सईद शाहनवाज अहमद, प्रवीण पुनिया, नसीब सिंह, धर्मवीर शर्मा, मंजीत खरब, कुलवीर आर्य,मनोज कुमार, सीमा अनेजा, अदिति शर्मा, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह, नवीन वधवा, प्रीति वालिया, दरवेश सिंह, भारत भूषण आहूजा, सत्यम नागपाल, अशोक रावल, शिव कुमार, विकास सचदेवा, मंजू, रोहित कुमार, धवल धीमान, विकास, सुरजीत सिंह, विकास क्वात्रा, राहुल कुमार, गुरमीत सिंह, दिलबाग मुंड, देवेश शर्मा, प्रशांत, प्रदीप कुमार आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र चौधरी, बलजीत सल्याण, एस आर पाहवा, पवन शर्मा, सुमित ललित, हरिशचन्द शर्मा, गुरजीत सिंह, प्रमोद नागपाल, भानुप्रताप, जसबीर सिंह, नितिन वधवा, सतीश राणा, तरुण बत्रा, बलविंदर शर्मा, राजेश जिंदल आदि उपस्थित रहे।

































