पैतृक गांव व पंचायत में जश्न का माहौल
बीबीएन 29 सितंबर शांति गौतम
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के निकट मंधाला पंचायत की छात्रा नेहा ठाकुर ने नाबार्ड की परीक्षा में बहुत बडी उपलब्धि हासिल की है। उसने दिन रात की कडी मेहनत के बाद असिस्टेंट मैनेजर की पदवी हासिल की है। नेहा ग्राम पंचायत मंधाला के पंचायत प्रधान कुलतार सिंह मैहता की बेटी है। उन्होने बताया कि फूड टैकनोलोजी यकी पूरे भारत में जनरल कोटे से सिर्फ एक ही सीट थी जो कि नेहा ने अपनी कडी मेहनत व लगन से अपने नाम कर ली। वहीं नेहा ने बताया कि उनका लक्ष्य शुरु से ही प्रशासनिक सेवा में जाना था और इस सपने को साकार करने के लिए उसने कभी दिन रात नहीं देखा और सारी चीजें छोडकर सिर्फ पढ़ाई व टेस्ट पर ध्यान दिया। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनो, माता पिता व दादा को दिया। नेहा ने 12वीं की परीक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल सूरजपुर पंचकूला से टाप क्लास में उर्तीण की थी। उसके बाद उसने कुंडली स्थित हरियाणा सरकार के शिक्षण संस्थान निफटैम से बीटेक की और उसके बाद वहीं से एम.टैक किया और दोनो ही परीक्षाओं में नेहा ठाकुर ने गोल्ड मैडल हासिल किया था। अब उसने भारत की एकमात्र जनलरल कोटे की सीट पर कब्जा करके हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे हिंदुस्तान में रोशन किया है। नेहा की इस उपलब्धि के लिए हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा, आर्य समाज के अध्यक्ष डा कुलवीर आर्य, जिला भाजपा सचिव बलविंद्र ठाकुर, राजपूत सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, जिला प्रधान मेलाराम ठाकुर, व्यापारी बोर्ड के सदस्य गोपाल नेगी, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के प्रधान रामरतन चौधरी, कालुझिंडा के प्रधान देसराज चौहान, बीडीसी सदस्य बरोटीवाला अनिल शर्मा, राजन नेगी आदि ने हर्ष जाहिर किया है और पंचायत प्रधान मंधाला के परिवार को बधाई दी है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने नेहा की इस उपलब्धि के लिए उसको स मानित करने का निर्णय लिया है।






























