इन्नरव्हील क्लब ऊना ने तीज उत्सव में बिखेरी संस्कृति की छटा, रमा कंवर बनीं मिसेज तीज ऊना,21 अगस्त (BHT):इन्नरव्हील क्लब ऊना ने शुक्रवार को होटल पीएमआर में तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इसमें रमा कंवर को मिसेज तीज व सीमा वशिष्ठ को प्रथम रनरअप चुना गया। इन्नरव्हील क्लब ऊना की प्रधान अमरजीत बबली ने अपने संदेश में कहा कि तयौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। उन्होंने तीज पर्व की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बुराईंयो से लडऩे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के प्रकल्पों को चलाए हुए है। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की सचिव रजिता कसाणा ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। तीज महिलाओं का सबसे प्रिय तयौहार है,जोकि सावन माह में मनाया जाता है। ऐसे तयौहारों के कारण ही हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति व आदर्शो से जुड़ी रह सकती है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किए। पांरपरिक वेशभूषा में सजधजकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने गिद्दा पेश किया,जबकि सोलो सांग,सोलो डांस व समूह नृत्यों के अलावा गेम्स भी खेली गई। कार्यक्रम में इन्नरव्हील क्लब प्रधान अमरजीत बबली, सचिव रजिता कसाणा,कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन,उपाध्यक्ष रंजना जसवाल,प्रेस एडिटर अनूपा ठाकुर,सुनीता शर्मा,सीमा वशिष्ठ,शोभा सोनी,रमा कंवर,रंजना बख्शी,डा.जागृति दत्ता,मीरा मेहता,रेखा शर्मा,शोभा सोनी,तेजिंद्र कौर,कमला कंवर,नीलम साही,रमा कालिया,डा.सुरभि,डा.श्रुति,नीलम शर्मा,अनिता चीटू व अन्य सदस्य भी उपस्थित थी। नई टीम हुई पदस्थापित इस अवसर पर इन्नरव्हील क्लब ऊना की नई टीम का पदस्थापना कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष अमरजीत बबली व सचिव रजिता कसाणा की टीम ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान टीम के सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। चार नए सदस्यों को किया गया शामिल कार्यक्रम में चार नए सदस्यों को भी क्लब में शामिल किया गया। इसमें डा.सुरभि,डा.श्रुति,नीलम शर्मा व अनीता चीटू को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।

































