कमल सैनी को बिलासपुर जिला का प्रभार युवा मोर्चा में रहते हुए भी बिलासपुर के प्रभारी रह चुके है
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: हरोली से भाजपा नेता कमल सैनी को एक बार फिरसे हिमाचल प्रदेश के सबसे होट जिला बिलासपुर का प्रभार दिया हैं जिससे राजनितिक गलियारों में हलचल तेज हों गई हैँ. कमल सैनी को पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश के सचिव जैसी अहम जिम्मेवारी दी गई उसके बाद उन्हें बिलासपुर जिला जिससे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबंध रखते हैँ का प्रभारी नियुक्त होने से उनकी संगठन में अच्छी पैठ व संगठन में लगातार लम्बे समय से काम का अनुभव ही इस अहम जिम्मेवारी तक लेकर आया हैं. कमल सैनी इससे पहले लम्बे समय तक युवा मोर्चा में काम किया मंडल स्तर से जिला अध्यक्ष व प्रदेश की टीम में प्रवक्ता के पद पर काम कर चुके हैँ. कमल सैनी को युवा मोर्चा में प्रवक्ता के समय भी बिलासपुर जिला का प्रभारी हाई कमान ने लगाया था व उस समय भी उन्होंने बिलासपुर जिला में रिकार्ड काम कर संगठन को आगे बढ़ाया था व लोकसभा चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जिला से बढ़ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. एक बार दोवारा से बिलासपुर जिला का प्रभारी बनाए जाने पर अब ओबीसी मोर्चा को कैसे गति देते हैँ यह आने वाले समय पर निर्भर करता हैं. परन्तु जिस तरह से उन्होंने ग्रास रूट से उठकर अहम ओहदो तक पहुंचे हैँ उससे निसंदेह ही वह संगठन व भाजपा हाई कमान की आँखों के तारे बने हुए हैं व जिस तरह से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिला की कमान दी गई हैं उससे कही न कही यह भी साफ झलकता हैं की राष्ट्रीय नेतृत्व भी उनपर मेहरवान हैं तभी चाहे युवा मोर्चा हों जा ओबीसी मोर्चा हो उन्हें बार बार बिलासपुर जिला की कमान देना कही न कही उनके बढ़े हुए राजनितिक कद की और ईशारा भी करता हैं. इस संदर्भ में कमल सैनी ने कहा की पार्टी ने उन्हें ज़ब भी कोई दायित्व दिया तो ईमानदारी से उस दायित्व को निभाया गया हैं व मंडल स्तर से लेकर चाहे जिला हों चाहे प्रदेश हों पार्टी की नीतियों को और विचार को आगे बढ़ाने का काम किया हैं. उन्होंने बिलासपुर जिला का प्रभारी लगाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व संगठन का धन्यवाद किया हैं की जिन्होंने उनपर भरोसा जताया हैं व वह इस जिम्मेदारी को बखूवी निभाने का प्रयास करेंगे.































