भुंतर एयरपोर्ट में ईमानदारी की शपथ
नीना गौतम कुल्लू, 04 नवंबर। जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट में सोमवार को सतर्कता सप्ताह का समापन किया गया। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन एयरपोर्ट कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने की तो सभी कार्मिकों ने इसमें भाग लिया। इस मौके पर निदेशक ने कार्मिकों को ईमानदारी को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होने कार्मिकों से कहा कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से संस्थान नए आयाम को छू सकता है। उन्होने कहा कि सतर्कता सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम कार्मिकों के लिए आयोजित किए गए तो कार्मिकों के अलावा एयरपोर्ट के अन्य हितग्राहियों व हवाई यात्रियों को भी शपथ दिलाई गई। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से भुंतर सीसे स्कूल व एलएमएस कलैहली स्कूल में बच्चों के लिए निबंध लेखन व स्लोगर प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रबंधन की ओर से बच्चों को सम्मानित भी किया गया। निदेशक ने बताया कि हर साल एयरपोर्ट प्रबंधन सतर्कता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करता है और इस बार भी गतिविधियां आयोजित कर जागरूकता फैलाई गई।


































