अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना जिला ऊना में पदाधिकारियो की नियुक्ति हुई
जसवाल, ऊना: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ऊना जिला ऊना में पदाधिकारियो की नियुक्ति अध्यक्ष प्रिंस राजपूत की अध्यक्षता में की गई। जिसमें चेयरमैन विजय हांडा, उपाध्यक्ष श्याम हांका व मूलराज सोनी वहीं सलाहकार विजय धीर को बनाया गया। इस अवसर पर महासचिव रजत कोहली शहरी उपाध्यक्ष अनिल हांडा शाह री उपाध्यक्ष अनुज ब्राह्मी गगरेट जॉन से प्रिंस सोनी ज्वेलर्स से राजू सोनी साहिल और अन्य उपस्थित रहे हैं। यह जानकारी अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने दी।



































