डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में एनएसएस शिविर के पांचवे दिन बच्चों ने प्राचीन शिव मंदिर कोटला कला का किया भ्रमण
डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान एकाग्रता,नशा निवारण, व्यक्तित्व विकास पर व धार्मिक प्राचीन शिव मंदिर, कोटला कला का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, व्यक्तित्व विकास सामाजिक कार्यक्रम एकाग्रता, नशा निवारण का व्यक्तित्व विकास में सहायक गुणों को अपनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। पांचवें दिन विशेषज्ञ राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त शिक्षाविद शिवकुमार शर्मा ने छात्रों को व्यक्तित्व विकास संबंधी जानकारी दी। एनपीडी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें रोगी को थोड़ी सी भी आलोचना से निपटने में कठिनाई होती है इसके लिए उन्होंने छात्रों को कई सुझाव दिए श्री शर्मा ने नशा मुक्ति स्किल डेवलपमेंट के ऊपर भी अपने विचार स्वयंसेवकों के साथ सांझा किये। छठे दिन छात्रों ने प्राचीन शिव मंदिर कोटला कलां में दर्शन कर लंगर का आनंद उठाया। प्राचार्य आर एल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिव कुमार जी ने आज की मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया है इस पर हम सभी को विचार करने की आवश्यकता है श्री पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया के कारण आत्म प्रदर्शन और आत्म प्रवेश प्रशंसा की प्रवृत्ति बढ़ रही है स्वयंसेवक संवेदनशीलता सहानुभूति और सामूहिकता जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपना कर इससे छुटकारा पा सकते हैं दूसरों की बात सुनना पीड़ा समझने और उनके साथ खड़े रहना यही सच्चा नेतृत्व है।आत्म चिंतन ,सकारात्मक संवाद टीमवर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से हम समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं।



























