डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) विशेष शिविर का हुआ समापन
BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) विशेष शिविर का समापन समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय कमेटी के उप प्रधान बलविंदर सिंह व धर्मपत्नी करमिन्द्र कौर रहीं। मुख्यातिथि बलविंदर सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एन एस एस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने छात्रों को शिविर में प्राप्त अनुभवों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी। एन एस एस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें 7 दिनों की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों में इप्शिता, तानिया, रितेश, वरदान को मुख्यातिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया| सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया। प्राचार्य आर.एल पाठक ने स्वयंसेवकों को अपने संदेश में कहा कि इस शिविर के उद्देश्य को स्वयंसेवक सार्थक अवश्य करें। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान ,साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। श्री पाठक ने छात्रों को पढ़ाई में जुड़ने का आह्वान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक वर्ग , सहायक कर्मियों में प्रिंस, गुलशन, गुरमीत, निशा, आशा ,कविता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक वर्ग में से बबीता जोशी व त्रिलोक विशेष रूप से उपस्थित रहे|



























