डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर कविता,वाद विवाद,भाषण ,लघु नाटिका व शब्द गायन का आयोजन किया BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में हिंदी विभाग द्वारा शीर्षक ‘अभिव्यक्ति’ के अंतर्गत श्लोक उच्चारण, स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कविता,वाद विवाद,भाषण ,लघु नाटिका व शहीदी सप्ताह के संदर्भ में ‘शब्द ‘ गायन का आयोजन किया गया। विदित हो कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विचारों का संप्रेषण, भावनाओं की अभिव्यक्ति, समझ व संवाद बढ़ाना, सामाजिक परिवर्तन व व्यक्तित्व निर्माण था। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए छात्रा दिव्यांशी ने प्राचार्य आर.एल पाठक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बबीता जोशी का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ सुष्मिता व मेधांश ने संस्कृत के श्लोक उच्चारण से किया |मान्या ने स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर कविता द्वारा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। ज्वलंत विषय ‘आधुनिक हथियार संग्रह वैश्विक शांति के लिए साधक या बाधक ‘पर प्रगति सिंह व अक्षत चौहान ने सशक्त रूप से अपने विचार प्रकट किये। अगम ,अनुभव ,गौरी इशिता, निमृत , पृषा, जसलीन, अन्वी अन्वेषा, सुनिधि द्वारा साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के अवसर पर धार्मिक’ शब्द’ की प्रस्तुति दी ,जिसकी प्राचार्य महोदय ने बहुत प्रशंसा की।
गौरी ,अदिति ,कनिका, वाणी ,खुशनीत ,मन्नत, रिद्धिमा ,साक्षी ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता के लिए जागरूक किया। ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ सामूहिक गीत में गोविंद ,आकांक्षा ,जीविका, सृष्टि ,कनिका ,आकांक्षा ने स्वतंत्रता के महत्व को उजागर करते हुए समां बांधा। निहारिका ने ‘नारी सशक्तिकरण’ पर अपने विचारों को प्रकट किया। प्राचार्य आर.एल पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति विचारों ,अनुभवों और दृष्टिकोण को शब्दों लेखन कला या व्यवहार के माध्यम से दूसरों तक पहुंचाना है। श्री पाठक ने छात्रों को सर्वधर्म सम्मान करने का आह्वान किया। श्री पाठक ने छात्रों के लघु नाटिका द्वारा दिए गए स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने छात्रों को प्रेरक प्रसंग द्वारा अपनी काबिलियत पहचानने और दूसरों की बात को सकारात्मक रूप में लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग में से वंदना जोशी, प्रीति, परमजोत ,भारती, रेखा, नीलम विशेष रूप से उपस्थित रहे।






























