नेशनल एजुकेशन डे पर होगा शिक्षकों का सम्मान
करनाल, आशुतोष गौतम (1 नंवबर) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार के प्रथम शिक्षा मंत्री एंव भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर नेशनल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 10 नवम्बर को होटल डिवेंचर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर नेशनल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के विभिन्न राज्यों के महान शिक्षकों को नेशनल एजुकेशन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता मनोज बक्शी व अमित बिग बी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से भी विख्यात हस्तियां इसमे शिरकत करेंगी। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इस अवसर पर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के शिक्षकों के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन को लेकर देश भर में जागरूकता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों को जागरूक करें एंव विद्यार्थी उसी जागरूकता के संदेश को अपने अभिभावकों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारतवर्ष में भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सच्चाई, ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से निदेशक पवन शर्मा, पंजाब अध्यक्ष नेहा शर्मा, प्रदेश संयोजक कर्ण जोशी, निदेशक विजय कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया, निदेशक मनी शर्मा आदि उपस्थित थे।





























