अखिल भारतीय पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (नेशनल मीडीया कानफेडरेशन) में 1000 रुपये देकर बन सकता है कोई भी सदस्य
Baddi, 11 मार्च (शांति गौतम) अखिल भारतीय पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (नेशनल मीडीया कानफेडरेशन) पंजीकृत की प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान बददी के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अत्री को सौंपी गई है। वहीं पत्रकार ऋषि भारद्वाज राज्य महामंत्री होंगे। नेशनल मीडीया कानफेडरेशन (पंजीकृत) के राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेश कदम व राष्ट्रीय अध्यक्ष रुणु हजारिका ने बताया कि पूरे भारत में संगठन को विस्तार देने की दृष्टि से हर प्रांत में इकाईयों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भी संगठन का ढांचा खडा करने की कवायद शुरु की गई है। यहां पर सदस्यतया अभियान चलाकर सर्वसम्मति से बददी के पत्रकार सुरेंद्र शर्मा अत्री को हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं वहीं ऋषि भारद्वाज महासचिव होंगे। दोनो पदाधिकारियों को मुम्बई के राष्ट्रीय कार्यालय से नियुक्ति पत्र दे दिया गया है। संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थापित है। प्रदेश का कोई भी पत्रकार मात्र 1000 रुपये देकर संगठन की सदस्यता ले सकता है। अपनी नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र अत्री ने बताया कि उनका मुख्य मकसद हिमाचल के पत्रकारों के लिए लडना है जिसमें पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर पेंशन लागू करवाना प्रमुख है। उन्होने कहा कि शीघ्र ही एक ज्ञापन बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। उन्होने उपमंडल स्तर पर पत्रकारों को लैपटाप देने के लिए सीएम व सरकार का आभार जताया।































