कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश में हो रही है काला बाजारी: डा. सुनील
करनाल, आशुतोष गौतम ( 12 मार्च ) राजीव गाँधी पचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुनील पंवार व कांग्रेस नेत्री डा. नवजोत कश्यप ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में आकार मचा हुआ है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव को लेकर सावधानियां बरते जाने का संदेश दिया जा रहा है, कि मुंह पर ग्लब्स वगैरह लगाकर रखें 75 रुपए में मिलने वाला ग्लब्स 30 से 40 रुपए में मिल रहा है। डॉक्टर सुनील पंवार ने बताया कि प्रदेश में कालाबाजारी हो रही है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। सरकार को इस विषय में ठोस कदम उठाने चाहिए सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है, ना ही सरकार द्वारा ग्लब्स को लेकर कोई ठोस इंतजाम किए गए हैं, ताकि जनता को उचित दाम पर मिल सकें प्रदेश में कालाबाजारी के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।

































