भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा महोत्सव की रही धूम
BHT news, ऊना: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला का कहना है कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज तक एक भी हिमाचल के बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला है। रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ वर्तमान के कांग्रेस सरकार ने छलकपट झूठी गारंटियों का प्रलोभन देकर सत्ता हासिल की है । जिसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाने का लक्ष्य रखा है। जिनकी कोई भी राजनीतिक पृष्ठ भूमि नहीं है। इसमें चाहे पंचायत चुनाव हो विधानसभा या अन्य कोई चुनाव हो। उनमें ऐसे युवाओं को लाया जाएगा। भाजपा पार्टी कार्यालय ऊना में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा महोत्सव में पहुंचने पर उनका युवाओं ने जोरदार स्वागत किया और इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, दविंद्र भुट्टो,चैतन्य शर्मा भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत राणा, सुमित व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।































