नालागढ़ के आसपास के क्षेत्रों में धुंध और कोहरे की सफेद चादर ने पूरे क्षेत्र को ढंक रखा
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 25 दिसंबर) जहां हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भी इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के आसपास के क्षेत्रों में पहले धुंध और अब कोहरे की सफेद चादर ने पूरे क्षेत्र को ढंक रखा है, क्षेत्र में कोहरा पड़ने के कारण ठंड भी काफी बढ़ गई है और लोग बढ़ी ठंड के कारण घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं।अब ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड के कारण बाजारों से भी रौनक गायब है। लोगों के घरों से ना निकलने के कारण नालागढ़ हो या राम शहर या पंजारा अन्य बाजारों में मंदी का माहौल है। इस ठंड के कारण लोग खांसी जुखाम जैसी बीमारियों की भी चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्र में पढ़ने वाले कोहरे के कारण अब लोग सफर करने के लिए भी दिन में लाइटों का सहारा ले रहे हैं इस कोहरे के कारण सड़क हादसे होने का भी डर बना रहता है































